MBD WEB NEWS

भारत को AH-64E अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर की अंतिम खेप मिली, पाकिस्तान बॉर्डर पर होंगे तैनात

भारत को AH-64E अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर की अंतिम खेप मिली, पाकिस्तान बॉर्डर पर होंगे तैनात

भारत को अमेरिका से AH-64E अपाचे अटैक हेलिकॉप्टरों की अंतिम खेप मिल गई है. इसके साथ ही वर्ष 2020 में अमेरिका के साथ किए गए 6 अपाचे हेलिकॉप्टरों के 796 मिलियन डॉलर के सौदे की आपूर्ति पूरी हो गई है. AH-64E अपाचे को दुनिया के सबसे खतरनाक अटैक हेलिकॉप्टरों में गिना जाता है.

भारत को AH-64E अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर की अंतिम खेप मिली, पाकिस्तान बॉर्डर पर होंगे तैनात

AH-64E अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर.

भारत को अमेरिका से AH-64E अपाचे अटैक हेलिकॉप्टरों की अंतिम खेप मिल गई है. इसके साथ ही वर्ष 2020 में अमेरिका के साथ किए गए 6 अपाचे हेलिकॉप्टरों के 796 मिलियन डॉलर के सौदे की आपूर्ति पूरी हो गई है. इन हेलिकॉप्टरों की तैनाती से भारतीय सेना की हवाई आक्रामक क्षमता को निर्णायक मजबूती मिलने वाली है, खासकर ऐसे समय में जब क्षेत्रीय सुरक्षा हालात संवेदनशील बने हुए हैं.

हालांकि, इन अपाचे हेलिकॉप्टरों की आपूर्ति तय समय से देरी से हुई. पहले इन्हें शुरुआती 2024 में भारत पहुंचना था, लेकिन पहली खेप जुलाई 2025 में आई. इसके बाद अंतिम खेप के एक या दो महीने बाद ही आने की बात कही जा रही थी. लेकिन अब अंतिम खेप के आने के साथ यह सौदा औपचारिक रूप से पूरा हो गया है. माना जा रहा है कि अपाचे हेलिकॉप्टरों के चलते भारतीय सेना अब पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगी. बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टरों को पाकिस्तान बॉर्डरों पर तैनात किया जाएगा.

Add A Heading (22)

हर मौसम और हर इलाके में सक्षम

अपाचे हेलिकॉप्टरों की सबसे बड़ी खासियत इसकी हर मौसम में ऑपरेशन करने की क्षमता है. दिन हो या रात, खराब मौसम हो या दुर्गम पहाड़ी इलाका, अपाचे हर परिस्थिति में प्रभावी हमला कर सकता है. यह जमीन के बेहद करीब उड़ान भरकर दुश्मन के रडार से बचते हुए हमला करने में माहिर है.