भाखड़ा बांध के चारों फ्लड गेट खोले गये,66,863 क्यूसेक पानी छोड़ा..
चंडीगढ़ : पंजाब में आज भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अगले पांच दिनों तक भी मौसम सामान्य बने रहने का अनुमान है। मालवा के कुछ जिलों को छोड़कर बाकी हिस्सों में सामान्य बारिश होने की संभावना है।
भाखड़ा बांध की गोविंद सागर झील का खतरे का निशान 1680 फीट है, जबकि सोमवार को यहां जलस्तर 1677.39 फीट दर्ज किया गया। यानी अभी भी जलस्तर करीब 2.60 फीट कम है। भाखड़ा बांध से टरबाइन और फ्लड गेटों के जरिए 66,863 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। चारों फ्लड गेट सात फुट तक खोले गए हैं।
नंगल डैम से विभिन्न नहरों और सतलुज नदी में पानी छोड़ा गया है। नंगल हाइडल नहर में 9000 क्यूसेक, आनंदपुर हाइडल नहर में 9000 क्यूसेक और सतलुज दरिया में 47,000 क्यूसेक पानी का बहाव दर्ज किया गया।











