MBD WEB NEWS

बड़ी खबर;हर पाकिस्तानी को 29 अप्रैल तक छोड़ना होगा भारत, सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल 2025 से हो जाएंगे रद्द..

बड़ी खबर;हर पाकिस्तानी को 29 अप्रैल तक छोड़ना होगा भारत, सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल 2025 से हो जाएंगे रद्द..

 

 

 

भारत सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी हैं. सभी मौजूदा वीजा 27 अप्रैल 2025 से रद्द होंगे, जबकि मेडिकल वीजा 29 अप्रैल 2025 तक ही मान्य रहेंगे. भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को निर्धारित समय सीमा से पहले देश छोड़ना होगा. भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान यात्रा से परहेज करने की सलाह दी गई है.

 

 

बीमार हो या परिवार...हर पाकिस्तानी को 29 अप्रैल तक छोड़ना होगा भारत, मोदी सरकार का फैसला

अटारी बॉर्डर.

पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर सुरक्षा पर कैबिनेट समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के क्रम में, भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को निलंबित करने का निर्णय लिया है. विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल 2025 से रद्द हो जाएंगे.

पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल 2025 तक वैध होंगे. भारत में वर्तमान में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को अब संशोधित वीजा की अवधि समाप्त होने से पहले भारत छोड़ देना चाहिए