प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल राजस्थान का दौरा करेंगे; 26000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, 100 से अधिक अमृत स्टेशनों का होगा उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई, गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर जिले का दौरा करेंगे, जहां वे 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, प्रधानमंत्री अपने दौरे की शुरुआत देशनोक में प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन से करेंगे. इसके बाद वे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और बीकानेर से मुंबई के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके अतिरिक्त, पीएम मोदी बीकानेर जिले के पलना में एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे.
इस अवसर पर प्रधानमंत्री पूरे देश के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में विकसित किए गए 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे. इन स्टेशनों को 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है.








