पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया को अस्पताल करवाया गया भर्ती, गिरकर चोटिल होने की खबर!
चंडीगढ़- पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार उनके गिरने की वजह से चोट लगने की सूचना सामने आई है। लेकिन फिलहाल अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।
राजभवन की तरफ से भी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। सीनियर डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।









