देश के दुश्मन ; पहलगाम आतंकी हमले में शामिल 3 आतंकियों के जारी हुए स्केच

Latest update: पांच आंतकियों की हुई पहचान
पहलगाम आतंकी हमले में शामिल होने वाले तीन संदिग्ध आतंकवादियों के नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा बताया जा रहा हैं
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश गम और गुस्से में है। आतंकियों ने जिस तरह निहत्थे सैलानियों को अपना शिकार बनाया है, उससे पूरे देश मे गुस्से की लहर है। इस बीच 3 आतंकियों के स्केच जारी किए गए हैं। हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश तेज हो गई है। पहलगाम के जंगलों में इस वक्त सुरक्षा बलों ने अपना सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। आतंकी बैसरन के जंगलों से होकर आए थे।
माना जा रहा है कि हमले को अंजाम देने के बाद वो जंगलों से होकर ही सुरक्षित ठिकानों की ओर भागे हैं। अब सेना और CRPF के अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान आतंकियों की तलाश में जुटे हैं।








