MBD WEB NEWS

एक दिन आगे बड़ाई डेडलाइन; इनकम टैक्स रिटर्न भरने का आज आखिरी मौका; अब तक 7 करोड़ से ज्यादा ITR फाइल..

एक दिन आगे बड़ाई डेडलाइन; इनकम टैक्स रिटर्न भरने का आज आखिरी मौका; अब तक 7 करोड़ से ज्यादा ITR फाइल..

 

नई दिल्ली  : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्सपेयर्स को राहत देते हुए वित्त वर्ष 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि अब 16 सितंबर 2025 कर दी है मतलब आज ITR भरने का आखिरी दिन है । इससे पहले यह डेडलाइन 15 सितंबर थी।

Deadline extended by one day, today is the last chance to file income tax return; more than 7 crore ITRs filed so far : सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) ने सोमवार देर रात एक सर्कुलर जारी कर यह जानकारी दी। यह तीसरी बार है जब आईटीआर फाइल करने की तारीख बढ़ाई गई है। मई में डेडलाइन को 31 जुलाई से बढ़ाकर पहले 15 सितंबर किया गया था और अब एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है।

तकनीकी कारणों और आईटीआर फॉर्म में हुए बदलावों की वजह से यह निर्णय लिया गया है। नए बदलावों के चलते आईटीआर फाइलिंग टूल्स और बैकएंड सिस्टम में भी जरूरी सुधार किए जा रहे थे। अब तक 7.3 करोड़ से ज्यादा लोग अपना आईटीआर फाइल कर चुके हैं, जो पिछले साल (7.28 करोड़) के मुकाबले करीब 2 लाख ज्यादा है।