MBD WEB NEWS

उद्योगपति नितिन कोहली को मिली जालंधर सेंट्रल हलके की जिम्मेदारी,मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी में शामिल किया…

उद्योगपति नितिन कोहली को मिली जालंधर सेंट्रल हलके की जिम्मेदारी,मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी में शामिल किया…

जालंधर : जालंधर की राजनीति में हुआ बड़ा बदलाव उद्योगपति और पंजाब हॉकी के प्रधान नितिन कोहली आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है। इसके साथ ही उन्हें हलका सेंट्रल का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वह वहां पर दफ्तर भी खोलेंगे और लोगों की दिक्कतों को भी सुनेंगे।

इस हलके के विधायक रमन अरोड़ा को करप्शन केस में विजिलेंस ब्यूरो ने कुछ दिन पहले अरेस्ट किया था। इसके बाद से माना जा रहा था कि पार्टी उनकी जगह अब कोई नया विकल्प तलाशेगी। क्योंकि पार्टी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए किसी तरह कोई कसर छोड़ने के मूड़ में नहीं है।

जब मीडिया ने आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा से पूछा कि रमन अरोड़ा अब विधायक बने रहेंगे या नहीं , इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रमन अरोड़ा ने जो गलती की थी, सरकार ने उन पर पर्चा दर्ज कर उन्हें जेल पहुंचा दिया। पार्टी की तरफ से अब उनके हलके की जिम्मेदारी नितिन को सौंपी गई है। इससे सारी स्थिति साफ है। अब भी उनके बने रहने और न बने रहने पर आपको संदेह है। वहीं, उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति भ्रष्टाचार में शामिल होगा, उससे कोई लिहाज नहीं किया जाएगा।