उड़ान के दौरान पायलट ने दी ‘मे डे’ कॉल, इंडिगो विमान के इंजन में अचानक लगी आग
नई दिल्ली- अहमदाबाद में एक और विमान हादसा होने से बाल-बाल बट गया। जानकारी के अनुसार दीव के लिए टेकऑफ करने जा रही इंडिगो की फ्लाइट के इंजन में अचानक आग लग गई। जिस कारण विमान में बैठे सभी यात्रियों की सांसे हलक में फंस गई।

जानकारी के अनुसार विमान में करीब 60 यात्री सवार थे। आग लगने की जानकारी मिलते ही पायलट ने एटीसी को ‘मेडे’ की कॉल दी और प्लेन को टेकऑफ करने से रोक दिया गया। इसके बाद यात्रियों को प्लेन से सुरक्षित उतार लिया गया और फ्लाइट रद्द कर दी गई। हालांकि इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी का पता चलने के बाद फ्लाइट रद्द की गई। यह फ्लाइट ATR76 थी, जिसे सुबह 11 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करना था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन में एटीसी के क्लिरेंस मिलने के बाद रवने पर रोल करना शुरू ही किया था। इस रोलिंग के बाद प्लेन टेकऑफ कर जाता है। लेकिन तभी फ्लाइट के इंजन में आग लग गई और पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मेडे की कॉल दी।
इंडिगो के प्रवक्ता के मुताबिक, स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर का पालन करते हुए पायलट ने अधिकारियों को जानकारी और प्लेन को वापस से ‘बे’ में भेज दिया गया है। इंडिगो ने कहा कि फ्लाइट को ऑपरेशन में लाने से पहले आवश्यक जांच और मेंटेनेंस किया जाएगा।









