MBD WEB NEWS

पहलगाम में कहां से आए, कहां खो गए? जानें कश्मीर में आतंकियों के ‘पाताल लोक’ का पता

 पहलगाम में कहां से आए, कहां खो गए? जानें कश्मीर में आतंकियों के ‘पाताल लोक’ का पता

 जानकारी में सामने आया है कि किस तरह से पाकिस्तानी आतंकियों का मॉड्यूल घाटी में पहले से एक्टिव था और लगातार कत्लेआम कर रहा था.

श्रीनगर:पहलगाम हमले के बाद ग्राउंड जीरो पर मौजूद NDTV इंडिया की टीम ने आतंकियों के जिस टेरर मॉड्यूल का खुलासा किया है, उसकी एक-एक बात हैरान कर रही है. सवाल उठ रहा है कि ये आतंकी अचानक मिनी स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले पहलगाम के बैसरन में कैसे पहुंचे? कत्लेआम के बाद वे कहां हैं? टेरर मॉड्यूल के इस खुलासे ने दहशतगर्दोंं की आतंक कुंडली खोलकर रख दी है. NDTV के हाथ उस गुफा का एक्सक्लूसिव वीडियो लगा है, जिसे इस मॉड्यूल के आतंकी छिपने के लिए इस्तेमाल करते थे. मॉड्यूल पर मिली इस एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक ये आतंकी बड़े हमले के बाद जंगल में इसी तरह की गुफा में छिप जाते हैं और फिर अपने आकाओं के अगले आदेश का इंतजार करते हैं. माना जा रहा है पहलगाम में 26 सैलानियों की हत्या के बाद आतंकी जंगल में ही मौजूद अपने किसी ठिकाने में छिपे हो सकते हैं.