MBD WEB NEWS

पठानकोट में गनपॉइंट पर कार लूटी, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में हाई-अलर्ट जारी; हाईवे पर नाकाबंदी

पठानकोट में गनपॉइंट पर कार लूटी, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में हाई-अलर्ट जारी; हाईवे पर नाकाबंदी

 

पठानकोट  : पठानकोट-जम्मू नेशनल हाइवे स्थित पठानकोट शहर के डाउनटाउन इलाके से गनपॉइंट पर कार लूटने की खबर सामने आई है। इसके बाद खुफिया एजेंसियों ने हाई-अलर्ट जारी किया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद गाड़ी को पठानकोट से लेकर फरार हो गए हैं। इस घटना के बाद पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस सतर्क है और पूरे इंटर-स्टेट बॉर्डर व नेशनल हाईवे पर हाई-अलर्ट जारी कर दिया गया है।

लूटी गई कार सफेद रंग की महिंद्रा XUV500 है। गाड़ी का नंबर PB35AA-9902 बताया जा रहा है। कार बमियाल के रहने वाले व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। कार लूट की घटना के बाद हाईवे पर नाकाबंदी, पठानकोट-कठुआ-सांबा-जम्मू हाईवे पर स्थित सभी पुलिस नाकों, पीसीआर टीमों और संबंधित थाना प्रभारियों को तत्काल अलर्ट कर दिया गया है। यह वारदात थाना सुजानपुर क्षेत्र में हुई। थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।