MBD WEB NEWS

जल विवाद पर बोले जम्मू-कश्मीर के CM,‘हम पंजाब को पानी क्यों दें, उनके पास पहले ही बहुत पानी है’..

जल विवाद पर बोले जम्मू-कश्मीर के CM,‘हम पंजाब को पानी क्यों दें, उनके पास पहले ही बहुत पानी है’..

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने पंजाब को पानी देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब हमारे पास खुद पानी नहीं है तो हम पंजाब को क्यों दें? उन्होंने कहा कि मैं पंजाब को पानी क्यों भेजूंगा, पंजाब के पास पहले से ही बहुत पानी है। तीन नदियां होने के बावजूद पंजाब ने हमें पानी नहीं दिया। हमारा पानी पहले हमें इस्तेमाल करने दिया जाए। पहले पानी खुद इस्तेमाल करेंगे, फिर दूसरों को देने के बारे में सोचेंगे।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू में सूखे जैसी स्थिति है। हम पंजाब को पानी क्यों दें? सिंधु जल संधि के तहत पंजाब के पास पहले से ही बहुत पानी है। क्या उन्होंने हमें जरूरत पड़ने पर पानी दिया? गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान को जाने वाले पानी को रोकने की मांग की जा रही है।