हादसा; चलती हुई नैनो कार में अचानक लगी भीषण आग, जिंदा जले दंपति, महिला की हुई मौत

हादसा; चलती हुई नैनो कार में अचानक लगी भीषण आग, जिंदा जले दंपति, महिला की हुई मौत

इंदौर: चलती नैनो कार में अचानक लगी आग, जिंदा जले दंपति, महिला की मौतइंदौर: चलती नैनो कार में अचानक लगी आग

देवास : जिले के भौरांसा थाना क्षेत्र के ग्राम महुड़ी के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। इस हादसे में कार में सवार महिला की जलने से मौत हो गई। वहीं, एक युवक बुरी तरह झुलस गया। युवक को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, भौरांसा थाना क्षेत्र के ग्राम महुड़ी के पास एक टाटा नैनो कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार महिला जिंदा जल गई। वहीं, उसके पति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि इंदौर के रहने वाले सुनील (36) पिता चंदर सिंह चौहान, पत्नी राधाबाई के साथ शनिवार को सोनकच्छ के महुड़ी में रिश्तेदार से मिलने आए थे। वापस इंदौर जा रहे थे कि तभी अचानक कार में आग लग गई, जिसमें सवार राधा नामक महिला की जलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार उसका पति सुनील चौहान गंभीर रूप से झुलस गया।

बाद में उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया। भौंरासा पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। भीषण आग में महिला पूरी तरह से जलकर कंकाल में तब्दील हो गई। हादसे के शिकार पति-पत्नी हैं और दोनों मूल रूप से कुमारखेड़ी क्षेत्र इंदौर के निवासी हैं। ग्राम महुड़ी में ये अपने किसी रिश्तेदार के यहां मिलने आए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *