हरियाणा में हुआ दर्दनाक हादसा, सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत

You are currently viewing हरियाणा में हुआ दर्दनाक हादसा, सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत

Tragic accident happened in Haryana, 6 members of same family died in road accident

हरियाणा में हुआ दर्दनाक हादसा, सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत

 

नारनौंदः हरियाणा के अंतर्गत आते नारनौंद में उस वक्त एक भयानक हादसा होगया, जब एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त परिवार अपने किसी परिजन की मौत के बाद उसकी अस्थियां परिवाहित करके वापस लौट रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

इस हादसे में करीब 17 लोग घायल हो गए। हैं। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार केलिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

जानकारी अनुसार हादसा जींद-चंडीगढ़ रोड पर पड़ते गांव कंडेला के नजदीक हुआ। जब एक तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप गाड़ी में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों गाडि़यों के परखचे उड़ गए। इस दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *