हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में हुआ गठबंधन! 5 सीटों पर बनी सहमति…
चंडीगढ़ : हरियाणा में जैसे-जैसे चुनावी तारीख सामने आ रही है वैसे-वैसे चुनावी जोड़तोड़ की स्थिति बदलती जा रही है। ताजा घटनाक्रम में कुछ मीडिया रिपोट्र्स में दावा किया जा रहा है कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में गठबंधन तय हो गया है।
5 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इन सीटों में जींद, कलायत, गुहला पानीपत ग्रामीण और पिहोवा शामिल है। सूत्रों के मुताबिक आप ने 10 सीटें मांगीं थी, लेकिन पर 5 पर सहमति बनी है। इसके लिए आज हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया के आवास पर मीटिंग हुई। जिसमें आप से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पहुंचे।
पहले बताया गया था कि राहुल गांधी के आग्रह के बावजूद हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने आप को ज्यादा सीटें देने में हिचकिचाहट दिखाई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने चार से ज्यादा सीटें देने से इंकार कर दिया, जबकि आप ने 20 सीटों की मांग की थी। मगर अब सपा की एंट्री से सीट बंटवाले का फॉर्मूला बदलता नजर आ रहा है।









Leave a Reply