सूफी गायक कंवर ग्रेवाललूट का शिकार होते होते बचे,पहचानने के बाद लूटेरों का बदला इरादा
-लुटेरों को 500 रुपए दूध पीने के लिए दिए
फगवाड़ा/उत्तम हिन्दू न्यूज मशहूर पंजाबी सूफी गायक कंवर ग्रेवाल के साथ लूट की कोशिश की गई। वारदात दौरान लुटेरों ने उन्हें पहचान लिया जिसकारण लुटेरों ने उन्हें छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि वह रात को अकेले अमृतसर से वापस आ रहे थे और जब वह फगवाड़ा और गोराया के बीच वाले रास्ते पर पहुंचे तो गोराया के नजदीक नेशनल हाईवे पर डेढ़ से पौने दो के बीच कुछ नौजवानों ने हाथ देकर उनकी गाड़ी रोकी और उनकी कार में बैठ गए।
गायक ग्रेवाल ने आगे बताया कि मैंने गाड़ी में श्लोक लगाए हुए थे। गाड़ी में बैठने के बाद उनमें से एक युवक मेरी गाड़ी की फ्रंट सीट पर बैठ गया और बाकी के व्यक्ति कार की पिछली सीट पर बैठ गए। थोड़ा आगे जाने पर उन लोगों ने उन्हें कहा कि आप हमें यहीं उतार दो और कहने लगे कि हम लूटने के लिए आपकी गाड़ी में बैठे थे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि गाड़ी में कंवर ग्रेवाल हैं। कंवर ग्रेवाल ने उन्हें 500 रुपए देकर उन्हें दूध पीने के लिए कहा और फिर वे पांचों वहां से चले गए। ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन को मुस्तैद होने की जरूरत है। इस घटना में तो लुटेरों ने कंवर ग्रेवाल को नामी हस्ती होने के चलते छोड़ दिया लेकिन अगर वहीं कोई आम आदमी होता तो उसके साथ लूट की एक बड़ी वारदात हो सकती थी।









Leave a Reply