सुशील रिंकू के नामांकन दाखिल करने जाते समय जालंधर के उपचुनाव से पहले AAP कार्यकर्ताओं में हुई खूनी झड़प, कई युवक घायल
जालंधर : सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व कांग्रेस विधायक सुशील रिंकू के नामांकन दाखिल करने से पहले रो शो के दौरान आप कार्यकर्ताओं में खूनी भिड़ंत हो गई। इसमें कई युवक घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी में ये झड़प हुई और पुलिस इस पर काबू पाने में नाकामयाब रही। इस झड़प में कुछ युवकों को गहरी चोटें भी आई हैं। बता दें कि आप प्रत्याशी सुशील रिंकू के नामांकन के लिए आज मुख्यमंत्री भगवंत मान शहर आ रहे हैं। उससे पहले डीसी दफ्तर के बार यह झड़प हुई है।









Leave a Reply