सुनीता केजरीवाल की पत्नी से मिलीं कल्पना सोरेन, गले लगकर बढ़ाया हौसला, कल्पना ने कहा कि दो माह पहले जो झारखंड में हुआ, वही अब दिल्ली में हो रहा है

सुनीता केजरीवाल की पत्नी से मिलीं कल्पना सोरेन, गले लगकर बढ़ाया हौसला, कल्पना ने कहा कि दो माह पहले जो झारखंड में हुआ, वही अब दिल्ली में हो रहा है

 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरवाल की पत्नी से झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को दिल्ली में मुलाकात कीं. उन्होंने केजरीवाल की पत्नी को गले लगकर हौसला बढ़ाया.

सुनीता केजरीवाल की पत्नी से मिलीं कल्पना सोरेन, गले लगकर बढ़ाया हौसला

सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष की रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली है. इसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी इसमें शामिल होंगी. वह आज ही दिल्ली पहुंच गईं. उन्होंने शनिवार कोमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात कीं. ये मुलाकात दोनों के लिए अहम है, क्योंकि इस समय दोनों एक ही जैसे हालातों से गुजर रहीं हैं. जब इनके पति जेल से बाहर थे, तब कल्पना और सुनीता दोनों ही राजनीति से दूर रहती थीं, लेकिन अब इनके पति जेल चले गए तो इन दोनों को राजनीति में अपने कदम रखने पड़ रहे हैं. बता दें बीते दिनों भी कल्पना ने केजरीवाल की पत्नी सुनीता से फोन पर भी बात कर उनका हौसला बंधाया था.

दोनों ही अपने पति के लिए प्रमुखता से लड़ती देखी गयी हैं. कल्पना मुर्मू सोरेन का जीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है. वह बड़ी सभाओं को संबोधित कर रही हैं. सरकार पर लगातार प्रहार करती नजर आ रही हैं. कल्पना सोरेन का दिल्ली में बाकी नेताओं की पत्नियों से भी मुलाकात के कार्यक्रम हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *