सिर पर महिला की लाश लेकर पूरे मोहल्ले में घूमता रहा शख्स, बोरा खुला तो लोगों के उड़े होश

सिर पर महिला की लाश लेकर पूरे मोहल्ले में घूमता रहा शख्स, बोरा खुला तो लोगों के उड़े होश

मेरठ -रविवार को यहां अजीब वाक्या घटित हुआ। सुबह कॉलोनी में महिला की नग्न लाश बोरे में मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जाती है। यह घटना खरखौदा थाना क्षेत्र की है। इस घटना का एक CCTV भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति इसी बोरे को सिर पर रखकर ढोता दिख रहा है।

बोरे के पास 500 रुपए की एक नोट भी मिली है। आशंका है कि महिला की रेप के बाद हत्या की गई है। घटना का एक CCTV भी सामने आया है। सुबह 7:05 बजे CCTV में हत्यारा सिर पर बोरे में भरकर लाश लेकर जाता दिख रहा है। वह काफी देर तक लाश को ठिकाने लगाने के लिए कॉलोनी में ही घूमता रहा। फिर एक गली में लाश को फेंक कर भाग गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *