सिद्धू मूसेवाला की अंतिम अरदास आज, बड़ी संख्या में पहुंचे फैन

You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला की अंतिम अरदास आज, बड़ी संख्या में पहुंचे फैन, आज पिता करेंगे पंजाब से दिल की बात

Sidhu Musewala’s last ardas today, fans arrived in large numbers, today father will talk to Punjab about his heart

सिद्धू मूसेवाला की अंतिम अरदास आज, बड़ी संख्या में पहुंचे फैन

 

चंडीगढ़ः पंजाबी गायक व कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला की बुधवार को अंतिम अरदास मानसा की बाहर वाली अनाज मंडी सिरसा रोड में हो रही है। मानसा की अनाज मंडी में सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि हरियाणा समेत दूसरे पड़ोसी राज्यों से भी मूसेवाला के फैन यहां पहुंच रहे हैं। वहीं पंजाब पुलिस द्वारा समागम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा कई अदाकार भी इस अंतिम अरदास में शामिल होंगे। इस मौके करीब एक लाख प्रशंसकों के मानसा पहुंचने की उम्मीद है।

इससे पहले सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अन्य साथियों के साथ वीडियो शेयर कर अपील की थी कि, ‘‘पंजाब की विरासत को रूंह के साथ जीने वाले प्रसिद्ध पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की अंतिम अरदास तारीख़ 8 जून को बाहर वाली अनाज मंडी मानसा में हो रही है। हम सभी को पता है कि शुभदीप सिद्धू मूसेवाला अपने सभ्याचार पर बड़ा गर्व करते थे। उन्हें पगड़ी और पंजाबी सभ्याचार के साथ बेहद प्यार था। इसलिए सिद्धू मूसेवाला को प्यार करने वाले, उन्हें पसंद करने वाले नौजवानों से विनती है कि 8 तारीख़ को उनकी अंतिम अरदास में पगड़ी बांध कर शामिल हो… यह नौजवानों की तरफ से उन्हें असली श्रद्धांजलि होगी।’’

बता दें कि पंजाब गायक व कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा के जवाहरके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मौके मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह अपने दिल की बात भी प्रशंसकों से करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *