Bus overturns while trying to save bike rider, 6 passengers seriously injured
Bike
सवार को बचाने के टक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी Bus, 6 यात्री गंभीर रूप से Injured
नवांशहरः नवांशहर के अन्तर्गत आते चंडीगढ़ रोड स्थित नाई मजारा गांव के पास शनिवार सुबह उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब यहां बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक बस अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयंकर था कि इस हादसे में बस सवार आधा दर्जन के करीब सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से हुई गायल सवारियों को बस से बाहर निकाल तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि यह बस जयपुर से जम्मू जा रही थी इस दौरान एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार लिंक सड़क से नेशनल हाईवे पर आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर का संतुलन खो गया और बस नेशनल हाईवे पर ही पलट गई। बता दें कि इस बस में करीब 25 लोग सवार थे जिसमें से ज्यादातर सवारियों को मामूली चोटे आई, जबकि 5-6 लोगों को गंभीर चोटें आई है।
वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से हुई घायल सवारियों को तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि इस हादसे दौरान जानी नुकसान से बचाव रहा। घटना की जानकारी मिलते ही डला चौकी के इंचार्ज विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और इस सड़क हादसे की जांच में जुट गए हैं।









Leave a Reply