सनी देओल ने किया बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे आगामी लोकसभा चुनाव

 सनी देओल ने किया बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे आगामी लोकसभा चुनाव

 

चंडीगढ़ : फिल्म गदर- 2 की सफलता के बीच फिल्म अभिनेता और पंजाब के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद ने सनी देओल ने बड़ा ऐलान किया है। सनी देओल का ऐलान आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा को एक झटका भी है। सनी देओल ने ऐलान किया है कि वह अब आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सनी देओल ने कहा कि राजनीति में उनका मन नहीं लगता, इसलिए वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। सनी देओल ने कहा कि वह सिर्फ फिल्मों में ही काम करना चाहते हैं। इससे साफ हो गया है कि 2024 लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर सीट से अब भाजपा अपना नया प्रत्याशी उतारेगी।

सनी देओल ने कहा कि एक्टिंग की दुनिया में मेरा जो दिल करे, वो मैं कर सकता हूं। लेकिन राजनीति में अगर मैं कुछ कमिट कर दूं और उसे पूरा न कर पाऊं, तो मुझसे वह बर्दाश्त नहीं होता है। मैं ऐसा नहीं कर सकता। सनी देओल की बतौर सांसद लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी ही उपस्थिति है, इसे लेकर सांसद ने कहा कि जब मैं संसद जाता हूं तो देखता हूं कि यहां देश चलाने वाले लोग बैठे हैं, सभी पार्टियों के नेता बैठे हैं। लेकिन यहां कैसा व्यवहार करते हैं, जबकि हम दूसरे लोगों से कहते हैं कि ऐसा व्यहार मत करो।

बता दें कि सनी देओल मौजूदा समय में पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं। यह सीट भाजपा के लिए बेहद अहम है। इस सीट पर विनोद खन्ना भी भाजपा की टिकट पर 1999 से 2004 और 2014 से 2017 तक सांसद रहे। विनोद खन्ना के निधन के बाद यहां उपचुनाव में कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने जीत दर्ज की थी। 2019 में सनी देओल ने गुरदासपुर सीट फिर से भाजपा की झोली में डाली थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *