सनकी प्रेमी की करतूत सुन सहर गए लोग, महिला डॉक्टर को चाकू मारकर उतार दिया मौत के घाट

 सनकी प्रेमी की करतूत सुन सहर गए लोग, महिला डॉक्टर को चाकू मारकर उतार दिया मौत के घाट

 

जम्मू : जम्मू के जानीपुर क्षेत्र में एक महिला चिकित्सक की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं आरोपी ने आत्महत्या का प्रयास किया और खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मृतका की पहचान जम्मू के तल्लब तिल्लो निवासी सुमेधा शर्मा (27) जबकि आरोपी की पहचान पंपोश कॉलोनी निवासी जौहर गनई (30) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को प्रेमी और प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान आरोपी ने किचन में रखे हुए चाकू से वारकर अपने प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया।

यह घटना तब सामने आई जब आरोपी के एक रिश्तेदार ने पुलिस को सूचित किया कि जौहर गनई ने फेसबुक पर पोस्ट किया था कि वह कुछ निजी मुद्दों के कारण सुसाइड करने जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस जम्मू के जानीपुर में जौहर के घर गई।

पुलिस यहां पहुंची तो देखा कि घर का मेन गेट अंदर से बंद है। इसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची जहां सुमेधा का शव खून से लथपथ पड़ा था। आरोपी के पेट में चाकू से वार के निशान थे। पुलिस ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन सुमेधा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *