श्री गुटका साहिब की बेअदबी के आरोपी को लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले..

You are currently viewing श्री गुटका साहिब की बेअदबी के आरोपी को लोगों ने पीटा

श्री गुटका साहिब की बेअदबी के आरोपी को लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले..

  • दोराहा के गांव लंडा में श्री गुटका साहिब के अंग फाड़ककर बेअदबी करने के आरोप में एक व्यक्ति की लोगों ने पकड़कर धुनाई कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने गुरदीप सिंह निवासी गांव लंडा के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई दोराहा निवासी इंदरप्रीत सिंह की शिकायत पर हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें रमनदीप सिंह का फोन आया, जिन्होंने कहा कि गांव लंडा में एक व्यक्ति ने अपने घर में रखे श्री गुटका साहिब के अंग फाड़ दिए हैं। वह अपने साथियों के साथ गांव लंडा पहुंचे तो वहां पहले से लोगों का जमावड़ा लगा था। जांच करने पर पता चला कि गुरदीप सिंह ने अपने माता-पिता को घर से निकाल दिया और इसके बाद बेअदबी की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *