श्री कीरतपुर साहिब में भयंकर सड़क हादसा, 2 सगे भाईयों सहित 3 की मौत 

You are currently viewing श्री कीरतपुर साहिब में भयंकर सड़क हादसा, 2 सगे भाईयों सहित 3 की मौत

Fierce road accident in Sri Kiratpur Sahib, 3 killed including 2 real brothers

श्री कीरतपुर साहिब में भयंकर सड़क हादसा, 2 सगे भाईयों सहित 3 की मौत

 

श्री कीरतपुर साहिबः श्री कीरतपुर साहिब-रूपनगर के अन्तर्गत आते गांव सरसा नंगल में एक टिप्पर और कार में भयानक टक्कर हो गई जिसमें कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रूपनगर के शवगृह में रखवा दिया है। वहीं, टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक युवकों की पहचान बलराम निवासी शिवालिक एवेन्यू नया नंगल, संजीव कुमार उर्फ संजू व पवन कुमार निवासी गांव कलसेहड़ा जिला रोपड़ पंजाब के तौर पर हुई है। इनमें संजीव और पवन दोनों सगे भाई थे।

घटना संबंधी जानकारी देते हुए एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि हादसे में मारे गए तीनों युवक आल्टो कार में सवार होकर चंडीगढ़ में किसी कार्यक्रम की फोटोग्राफी करने जा रहे थे। सरसा नंगल के निकट उनकी कार अचानक असंतुलित हो गई और गलत दिशा से आ रहे टिप्पर से जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार पूरी तरह से नष्ट हो गई और उसमें सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से निकाला गया। जबकि टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस द्वारा मृतक पवन कुमार तथा संजीव कुमार के भाई रघुवीर चंद के बयानों के आधार पर अज्ञात टिप्पर चालक पर थाना श्री कीरतपुर साहिब में मामला दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि मृतक सगे भाई पवन कुमार व संजीव कुमार अलग-अलग फोटोग्राफी की दुकानें करते थे। मृतक पवन कुमार की दो बेटियां एवं एक बेटा है जबकि संजीव कुमार की एक बेटी व एक बेटा है। तीसरे मृतक बलराम तलवाड़ के दो लड़के हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *