शिव सेना जालंधर टीम की ओर से 10 अगस्त को जालंधर में निकालेगी तिरंगा यात्रा

शिव सेना बाला साहेब ठाकरे जालंधर की एक बैठक भारगों कैंप शिवसेना कार्यालय में हुई

शिव सेना जालंधर टीम की ओर से 10 अगस्त को जालंधर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी

MBD NEWS: आज शिव सेना बाला साहेब ठाकरे जालंधर की एक बैठक भर्गो कैंप शिवसेना कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता श्री आर के ठाकुर और जितेंद्र सदैव ने की। इसमें मुख्य रूप में शिव सेना बाला साहेब ठाकरे पंजाब सचिव आशीष अरोड़ा पहुंचे, जिन्होंने सभी शिवसैनिकों से बैठक की।
बता दें की 10 अगस्त को शिवसेना जालंधर टीम की ओर से जालंधर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और उसमें मुख्य रूप में गुरदासपुर से राज्य उप प्रमुख श्री हरविंदर सोनी जी पहुंचेंगे।
जो बाहरी ताकते हिंदुस्तान का और पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं उसको मुंहतोड़ जवाब शिवसेना देगी। तिरंगा यात्रा निकालकर और जो लोग शहीद भगत सिंह के खिलाफ गलत टिप्पणी करते हैं, उनको भी 10 अगस्त को जवाब दिया जाएगा और उसी दिन शहीद-ए- आजम अरुण श्रीधर जर्नल वैद्य जी का शहीदी दिवस शिव सैनिकों की ओर से मनाया जाएगा, जोकि पंजाब में हर साल की तरह इस साल भी मनाया जाएगा और उन्होंने पंजाब में जो आतंकवाद खत्म किया है।
उनको शिवसैनिक सच्ची श्रद्धांजलि देंगे और इस मौके पर जिला प्रभारी आर के ठाकुर, युवा जिला प्रमुख जितेंद्र सदैव, युवा जिला उप प्रमुख गौरव लूथरा, जिला उपप्रमुख शेखर वर्मा, नार्थ प्रभारी दीपक शर्मा, जिला प्रवक्ता विनोद जोशी, जिला उपप्रमुख सुरेंद्र रावत ,दीपक भगत युवा प्रवक्ता ,जिला जालंधर बब्बू भगत ,जिला सचिव अमित भाटिया, विजय कुमार, वार्ड प्रधान पंकज भगत भी उपस्थित रहेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *