शादी के लिए ले जा रहे बारातियों का ट्रैक्टर पलटा, 2 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत

शादी के लिए ले जा रहे बारातियों का ट्रैक्टर पलटा, 2 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत

 

 

अमरावती : आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में बारातियों को ले जा रहे एक ट्रैक्टर के पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। हादसा बुधवार देर रात पुथलपट्टू मंडल के लक्ष्मैया ऊरू गांव के पास हुआ। मरने वालों में ट्रैक्टर चालक, दो महिलाएं और बच्चे शमिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया।

घायलों को चित्तूर, तिरुपति और वेल्लोर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बारात इराला मंडल में उसके गांव बलिजापल्ले से शुरू हुई थी और गुरुवार सुबह होने वाली शादी के लिए जेट्टीपल्ले गांव जा रही थी। हादसे में बचे लोगों ने पुलिस को बताया कि तेज गति के कारण ट्रैक्टर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।

मृतकों की पहचान सुरेंद्र रेड्डी (52), वसंतम्मा (50), रेडदम्मा (31), तेजा (25), विनिशा (3) और देशिका (2) के रूप में हुई है। घायलों में दूल्हा हेमंत कुमार भी शामिल है। उसकी शादी जेट्टीपल्ले गांव की भुवनेश्वरी से गुरुवार सुबह होनी थी। चित्तूर के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने चित्तूर के अस्पताल का दौरा किया और चिकित्सा अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *