‘शकुनि मामा’ के किरदार से प्रसिद्ध कलाकार की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती

 ‘शकुनि मामा’ के किरदार से प्रसिद्ध कलाकार की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती

 

 
 

मुंबई : बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ के ‘शकुनि मामा’ का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए एक्टर गुफी पेंटल की हालत खराब बताई जा रही है। उनकी तबीयत नाजुक बनी हुई है। वह अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। गुफी के कॉमेडियन भाई ने सभी से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की है। गुफी को दिल और किडनी से संबंधित समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह 78 साल के हैं। गुफी अंधेरी वेस्ट के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती हैं। गुफी की तबीयत को लेकर उनके फैंस चिंतित हैं और उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

गुफी पेंटल के भाई ने के स्वास्थ्य के बारे में न्यूज एजेंसी एएनआई को जानकारी दी। उन्होंने कहा, “गुफी जी की तबीयत बहुत खराब है। उन्हें दिल और किडनी की समस्या है।” उन्होंने फैंस से उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने को कहा। गुफी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर तब सामने आई जब एक्ट्रेस टीना घई ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया।

टीना घई ने इंस्टाग्राम पर गुफी पेंटल की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,”गुफी पेंटल जी दर्द में हैं। प्रार्थना कीजिए।” इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग के साथ फैंस से प्रार्थना करने की अपील की और ओम सांई राम लिखा।

बता दें, गुफी पेंटल ने साल 1975 की फिल्म ‘रफू चक्कर’ से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, असरानी और अन्य सह-कलाकार थे। वह कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। जबकि उन्हें आज तक ‘महाभारत’ में शकुनि मामा का किरदार निभाने के लिए याद किया जाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *