शंभू बॉर्डर के बाद खनौरी बॉर्डर पर पुलिस ने लिया एक्शन, किसानों को रोकने के लिए दागे गए आंसू गैस के गोले
Kisan Andolan News: हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर जेसीबी-क्रेन के साथ डटे 14000 हजार प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली कूच के लिए तैयार हैं. अब तक सरकार और किसान संगठनों के बीच चार दौर की वार्ता हुई है, जो असफल रही है. किसान आंदोलन की तमाम खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए…
एमएसपी समेत कई अन्य मांगों को लेकर किसान बीते कई दिनों से पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं. रना दे रहे प्रदर्शनकारी आज सुबह 11 बजे दिल्ली रवाना होंगे. बताया गया कि शंभू बॉर्डर के साथ खनौरी बॉर्डर से भी किसान दिल्ली जाने के लिए हरियाणा में दाखिल होंगे.
हालांकि, शंभू बॉर्डर पर सीमेंट के गार्डर, कंटीली तारें बिछाकर कई लेयर बैरिकेडिंग की गई है ताकि प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका जा सके. लेकिन, इस बार प्रदर्शनकारी भी पूरी तैयारी के साथ आए हैं. बॉर्डर पर बैरिकेडिंग तोड़ने के लिए किसान JCB और हाईड्रोलिक क्रेन जैसी हैवी मशीनें लेकर पहुंचे हैं. इतना ही नहीं, दावा है कि बुलेटप्रूफ पोकलेन मशीन भी लाई गई हैं और इनको इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इन पर आंसू गैस के गोलों का भी असर न हो.अब तक सरकार और किसान संगठनों के बीच चार दौर की वार्ता हुई है. चौथे दौर की वार्ता के दौरान सरकार ने पांच फसलों पर MSP का एक प्रस्ताव भी रखा था, लेकिन सोमवार रात किसान संगठनों ने उस प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया और दिल्ली तक मार्च करने का फैसला कर लिया. मार्च के लिए किसानों ने बुलडोजर और पोकलेन जैसी मशीनों का इंतजाम भी कर लिया है.
टोहाना बॉर्डर पर तैनात एसआई का निधन
हरियाणा के टोहाना बॉर्डर पर तैनात हरियाणा पुलिस के एसआई विजय कुमार का निधन हो गया है. ड्यूटी के दौरान उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. किसान आंदोलन के दौरान ड्यूटी पर तैनात अब तक तीन पुलिस कर्मियों की मौत हो चुकी है.








Leave a Reply