विपक्ष को तल्ख तरीके से बोले PM मोदी, कहा नाम रखने से कुछ नहीं होता, ईस्ट इंडिया और इंडियन मुजाहिदीन में भी है ‘INDIA

विपक्ष को तल्ख तरीके से बोले PM मोदी, कहा नाम रखने से कुछ नहीं होता, ईस्ट इंडिया और इंडियन मुजाहिदीन में भी है ‘INDIA

 

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इंडिया’ नाम को लेकर विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा है कि आतंकी संगठनों में भी इंडिया नाम रखा है। भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि संसदीय दल की बैठक में सांसदों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडिया नाम का भी अजीब संयोग है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन नेशनल कांग्रेस तो अंग्रेजों ने बनाया था। इंडियन मुजाहिदीन की स्थापना आतंकवादियों ने की थी और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे संगठनों में भी इंडिया लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ऐसा दिशाहीन विपक्ष तो उन्होंने आज तक नहीं देखा।

उन्होंने पूरे देश के गांवों से मिट्टी लाकर दिल्ली में एक अमृत वन बनाने की बात भी बैठक में कही। बैठक में प्रध मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल समेत कई केंद्रीय मंत्री और सांसद मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *