विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए आई बड़ी खुशखबरीः अमृतसर से लंदन के लिए शुरू होंगी दो दो नई उड़ानें

You are currently viewing विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए आई बड़ी खुशखबरीः अमृतसर से लंदन के लिए शुरू होंगी दो दो नई उड़ानें

Big news for the travelers going abroad: two new flights will start from Amritsar to London

विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए आई बड़ी खुशखबरीः अमृतसर से लंदन के लिए शुरू होंगी दो दो नई उड़ानें

 

अमृतसरः अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट से विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जिसके तहत दो नई विमान कंपनियां जहां से लंदन के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू कर रही हैं। बता दें कि कोविड के बाद से अमृतसर एयरपोर्ट से 18 प्रतिशत यात्रियों की संख्या बढ़ने के उपरांत अब यहां पर लंदन को जाने वाली दो फ्लाइट और बढ़ रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमृतसर एयरपोर्ट से हंस एयरलाइंस और एयर-पोप नामक दो विमानन कंपनियां सितंबर महीने से उड़ान शुरू करने की तैयारी में है। इन दो उड़ानों के बढ़ जाने से पंजाब के दूसरे शहरों के हवाई यात्रियों को भी दिल्ली की तरफ नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें यहां से ही सुविधा मिल जाएगी।

बता दें कि कोविड-19 से पहले अमृतसर एयरपोर्ट से 24 लाख यात्री अमृतसर एयरपोर्ट पर आवागमन करते थे, जबकि कोविड-19 के दौर में इनकी गिनती 60 प्रतिशत से भी कम रह गई थी। वहीं अब यात्रियों का रुझान बढ़ जाने के कारण कोविड-19 की स्थिति से हम आगे बढ़ चुके हैं और आने वाले 2 महीनों में यह संख्या 28 लाख के पार हो जाएगी। अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के महा-निर्देशक विपिन कांत सेठ इस पर विशेष फोकस रखे हुए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *