लोकसभा चुनाव: 10 मई को जालंधर से सुशील रिंकू के नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारी को लेकर हुई भाजपा की बैठक

लोकसभा चुनाव: 10 मई को जालंधर से सुशील रिंकू के नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारी को लेकर हुई भाजपा की बैठक

*पदाधिकारी ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने साथियों को लेकर पहुंचे कचहरी चौक:-राकेश राठौर

MBD NEWS जालंधर 9 मई (सुमेश शर्मा ) भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा व भाजपा स्पोर्ट्स सेल के जिला अध्यक्ष कुणाल गोस्वामी ने जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर की अध्यक्षता में 10 मई को भाजपा लोकसभा जालंधर के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने हेतु उसकी तैयारी को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा जालंधर के संयोजक, रमन पब्बी लोकसभा जालंधर के सह-संयोजक सुभाष सूद जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, संजीव शर्मा मनी, अमित भाटिया, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा, मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर राकेश राठौर ने आए हुए सभी पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी सुबह 10:00 बजे अपने साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में साथियों को लेकर स्थानीय कचहरी चौक में पहुंचे और सुशील कुमार रिंकू के नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आयोजित रोड शो में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाए। इस मौके पर उपस्थित नरेश दीवान, वरुण नागपाल,सनी भगत ,नवनीत सोढ़ी, गगन बेदी, यजीत हुरिया, गुलशन कपूर,मनी कुमार,व अन्य उपस्थित थे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *