लुधियाना लूटकांड;  8.49 करोड़ के लूट मामले को पुलिस ने सुलझाया, 10 में से पांच आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना लूटकांड;  8.49 करोड़ के लूट मामले को पुलिस ने सुलझाया, 10 में से पांच आरोपी गिरफ्तार

 

 
 

लुधियाना : लुधियाना के राजगुरू नगर में सीएमएस कंपनी के कार्यालय में हुई 8.49 करोड़ों की लूट की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस विभाग के सहयोग से पुलिस ने यह मामला सुलझाया है।

DGP ने आगे लिखा कि 60 घंटे से पहले मामले को सुलझा लिया है। बड़ी बरामदगी हुई है। पूछताछ जारी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस पर ट्वीट कर कहा है कि पुलिस ने इसे सुलझा लिया है।

बता दें कि शहर के राजगुरूनगर से एटीएम में पैसे डालने वाली सीएमएस कंपनी के कार्यालय से लुटेरों ने 8.49 करोड़ रुपए की लूट की थी। जिसके बाद वह वहां से सिक्योरिटी वैन और हथियार भी लेकर फरार हुए थे। पुलिस ने यह गाड़ी गांव पंडोरी से बरामद कर ली थी और नजदीकी गांव ढटा से कल ही दो युवकों और एक महिला को गिरफ्तार भी किया था। यही नहीं पुलिस ने पुल के नीचे से नगदी भी बरामद कर ली थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *