लुधियाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 3 माह के अगवा किये बच्चे को बठिंडा से किया बरामद

You are currently viewing लुधियाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 3 माह के अगवा किये बच्चे को बठिंडा से किया बरामद

Ludhiana Police got a big success, 3-month-old kidnapped child recovered from Bathinda

लुधियाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 3 माह के अगवा किये बच्चे को बठिंडा से किया बरामद

 

लुधियाना : महानगर की पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने छापामारी कर अगवा किए गए 3 माह के मासूम को सुरक्षित बरामद कर लिया है। वहीं अपहरणकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ के आधार पर बठिंडा में छापामारी कर बच्चे को बरामद किया है। आरोपियों ने बच्चे को 50 हजार रुपए में बेच दिया था।

जानकारी अनुसार लुधियाना पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद जांच में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बच्चे को 50 हजार रुपए में बठिंडा में बेच दिया है। जिसके बाद आरोपियों को साथ लेकर उनकी निशानदेही पर वीरवार देर रात लुधियाना पुलिस बठिंडा में छापामारी कर बच्चा बरा्मद कर लिया है। बता दें कि, लुधियाना के शहीद भगत सिंह नगर, दुगरी में बीते दिन 3 बदमाशों ने एक घर में घुसकर 3 महीने के मासूम को अगवा कर लिया था। जिसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही ज्वाइंट सी.पी. (सिटी) डा. नरेंद्र भार्गव, डी.सी.पी. वरिंदर पाल सिंह बराड़ समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

वहीं इस दौरान पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी कोई दुश्मनी नहीं है। वीरवार को 3 लोग हाथों में डंडे और बेस बॉल पकड़े घर में दाखिल हुए, उनका एक साथी बाहर ही खड़ा रहा। उन्होंने आते ही डंडों से धमकाया और हमें एक कमरे में बंद कर दिया और फिर पालने में से मासूम को उठाकर ले गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *