रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, बुकिंग कराने वालों को लगा बड़ा झटका
अगर रिजर्वेशन की बात करें तो यू.पी-बिहार की ओर जाने वाली किसी भी ट्रेन में इस समय कंफर्म सीट नहीं है, हालांकि छठ पूजा में अभी कुछ दिन शेष हैं। फैक्टरियों में काम करने वाले कई लोग दीपावली के बाद गांव जाते हैं। इसलिए आने वाले दिनों में तो ट्रेनों में और ज्यादा भीड़ बढ़ने की संभावना है। कंफर्म सीट न मिलने के कारण लोगों के पास केवल तत्काल बुकिंग का ही सहारा रह जाता है लेकिन इन दिनों में तत्काल बुकिंग करवाना भी जंग जीतने से काम नहीं है। वहीं दूसरी तरफ रविवार को दरभंगा जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन में जाने वाले यात्रियों की स्टेशन पर काफी भीड़ रही।
अनारक्षित ट्रेन की टिकट लेने वालों की बुकिंग ऑफिस के बाहर लंबी कतारें लगी रही। लोगों को लंबे समय तक लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। यह वीकली ट्रेन जालंधर से ही तैयार होकर दरभंगा की ओर जाती है। रविवार को यह ट्रेन अभी यार्ड में ही खड़ी थी कि कई प्रवासी लोग रेल नियमों को दरकिनार कर वहां जाकर पहले ही ट्रेन में बैठ गए ताकि अपनी सीट पक्की कर सकें। लोग सामान उठाकर उल्ट दिशा से ट्रेन में सवार होते हुए देखे गए।








Leave a Reply