राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नियुक्ति को दी जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह और जस्टिस आर  महादेवन की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त को मंजूरी

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नियुक्ति को दी जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह और जस्टिस आर  महादेवन की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त को मंजूरी

 

सुप्रीम कोर्ट को दो नए जज मिल गए हैं। राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एचएन कोटिश्वर सिंह और मद्रास हाई कोर्ट के जज आर महादेवन को सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त करने की मंजूरी दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  - India TV Hindi

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों की नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह और जस्टिस आर  महादेवन की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त को मंजूरी दी। नियुक्ति के बाद न्यायमूर्ति सिंह मणिपुर से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बनने वाले पहले व्यक्ति होंगे। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह और मद्रास हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर महादेवन को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी।

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 11 जुलाई को इनके नामों की सिफारिश की थी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सहित 34 जज के पदों को मंजूरी मिली हुई है। इन दोनों के शपथ लेने के बाद जजों के सभी पद भर जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट कलेजियम के अन्य सदस्य जस्टिस संजीव खन्ना, बी आर गवई, सूर्यकांत और हृषिकेश राय हैं। सुप्रीम कोर्ट में वर्तमान में 32 न्यायाधीश हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *