राजनीति से संन्यास पर बोलीं सोनिया गांधी, ‘ना मैं कभी रिटायर हुई थी और ना कभी होऊंगी’,

You are currently viewing राजनीति से संन्यास पर बोलीं सोनिया गांधी, ‘ना मैं कभी रिटायर हुई थी और ना कभी होऊंगी’,

Sonia Gandhi said on retirement from politics, ‘Neither I had ever retired nor will I ever’

राजनीति से संन्यास पर बोलीं सोनिया गांधी, ‘ना मैं कभी रिटायर हुई थी और ना कभी होऊंगी’,

 

नई दिल्लीः कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने राजनीति से सन्यास लेने की खबरों को आज गलत ठहराते हुए खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं न पहले कभी रिटायर हुई और न ही कभी होंगी। दरअसल, बीते दिन सोनिया के एक बयान को लेकर कयास लगने लगे थे कि वे राजनीति से संन्यास लेने वाली हैं। इस बीच आज कांग्रेस नेता अलका लांबा ने रायपुर में चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में अपने सम्बोधन में सोनिया के सन्यास लेने का खंडन करते हुए कहा कि मीडिया में इस आशय की आई खबरों के बाद उन्होने सोनिया गांधी से मुलाकात की, जिस पर उन्होंने साफ कहा कि वह राजनीति से कतई पीछे नहीं हट रही हैं, वह पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करती रहेंगी।

लांबा के इस कथन के समय सोनिया भी मौजूद थी। इस दौरान वह  मुस्करा रही थी। बता दें कि सोनिया ने कल पूर्ण सत्र मे अपने सम्बोधन कहा था कि मुझे 1998 में पहली बार पार्टी अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने का सम्मान मिला था। इन 25 वर्षों में, हमारी पार्टी ने उच्च उपलब्धि के साथ-साथ गहरी निराशा का समय भी देखा है। 2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ डॉ. मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी का समापन भारत जोड़ो यात्रा के साथ हो सका।

जिक्रयोग्य है कि सोनिया ने अपने संबोधन में कहा था कि यात्रा कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में आई है। उन्होंने कहा कि इससे साबित हो गया है कि भारत के लोग सद्भाव, सहिष्णुता और समानता चाहते हैं। यात्रा के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए सोनिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और राहुल गांधी के काम की सराहना की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *