यूक्रेनी के युद्धबंदियों को लेकर जा रहा रूस का IL-76 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट रूस में क्रैश, 65 की माैत

यूक्रेनी के युद्धबंदियों को लेकर जा रहा रूस का IL-76 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट रूस में क्रैश, 65 की माैत

 

मास्को – रूस से बड़ी खबर सामने आई है। यहां यूक्रेनी कैदियों को ले जा रहा एक विमान क्रैश हो गया है। यह हादसा पश्चिमी बेलगोरोड क्षेत्र में रूसी समय के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे हुआ है। इस विमान में 65 कैदी मौजूद थे।

यह रूस का IL-76 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्लेन में सवार सभी कैदियों की मौत हो गई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। विमान दुर्घटना के पीछे का कारण के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है। रूसी सांसद और सेवानिवृत्त जनरल आंद्रेई कार्तपोलोव ने संसदीय सत्र के दौरान कहा कि विमान को तीन मिसाइलों से मार गिराया गया है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इसकी पुष्टि किस स्रोत से की गई है। यूक्रेन के इन युद्धबंदियों को कैदियों की अदला-बदली समझौते के तहत यूक्रेन ले जाया जा रहा था। दुर्घटना के समय प्लेन में युद्धबंदियों के अलावा चालक दल के छह सदस्य और तीन अन्य लोग भी सवार थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *