मोदी सरकार का बड़ा ऐलान; 1 करोड़ घरों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल

मोदी सरकार का बड़ा ऐलान; 1 करोड़ घरों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल

नई दिल्ली : सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद देशवासियों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उनका यह संकल्प और प्रशस्त हुआ कि देशवासियों के घरों की छत पर उनका सोलर सिस्टम हो। मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की घोषणा की है जिसके मुताबिक एक करोड़ घरों में एक योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगेगा। उन्होंने आगे कहा, अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ प्रारंभ करेगी। इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा। जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ घंटे पहले ही प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शिरकत की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *