मुख्यमंत्री मान ने की अधिकारियों के साथ बैठक, होला मोहल्ला की तैयारियों के लिए दिए सख्त निर्देश

You are currently viewing मुख्यमंत्री मान ने की अधिकारियों के साथ बैठक, होला मोहल्ला की तैयारियों के लिए दिए सख्त निर्देश

Chief Minister Mann held a meeting with the officials, gave strict instructions for the preparations of Hola Mohalla

मुख्यमंत्री मान ने की अधिकारियों के साथ बैठक, होला मोहल्ला की तैयारियों के लिए दिए सख्त निर्देश

 

चंडीगढ़: सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले होला मोहल्ला की तैयारियों के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने होला मोहल्ला की तैयारियों की अधिकारियों से जहां जानकारी ली, वहीं सभी कार्यों को समय पर मुकम्मल करने के निर्देश भी दिये। इस संबंधी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया कि हमारी सरकार होला मोहल्ला में ऐसी व्यवस्था करेगी कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

बता दें कि सोमवार को हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री मान ने अधिकारियों को होला मोहल्ला को लेकर जल्द से जल्द सभी तैयारियां पूरी करने सख्त आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि होला-मोहल्ला में बड़ी गिनती में देश-विदेशों से खालसा की जन्मभूमि पर नतमस्तक होने के लिए पहुंचती है और संगत की सहूलियत को मुख्य रखते हुए हर तरह के प्रबंध किए जाएं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *