मुंबई मॉरीशस फ्लाइट में 5 घंटे तक फंसे रहे यात्री, कइयों की तबीयत हुई खराब

मुंबई मॉरीशस फ्लाइट में 5 घंटे तक फंसे रहे यात्री, कइयों की तबीयत हुई खराब

 

मुंबई से मॉरीशस के लिए जाने वाली फ्लाइट में आयी खराबी की वजह से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि फ्लाइट में यात्रियों के सवार होने के बाद उसके इंजन में खराबी की खबर सामने आयी, जिसके बाद से यात्रियों को 5 घंटे से ज्यादा समय तक फ्लाइट के अंदर ही बैठना पड़ा, जिनसे उनमें से कई की तबीयत खराब हो गई.

मुंबई मॉरीशस फ्लाइट में 5 घंटे तक फंसे रहे यात्री, कइयों की तबीयत हुई खराब

सांकेतिक तस्वीर

हाल फिलहाल में एयरलाइंस की लापरवाही की कई खबरें सामने आ रही है, जिसमें कभी इंजन में परेशानी है तो कभी यात्री किसी और परेशानियों का सामना कर रहे हैं. इसी तरह की एक घटना मुंबई से मॉरीशस के लिए उड़ान भरने वाली एयर मॉरीशस की उड़ान एमके749 में भी देखने को मिली. फ्लाइट में आयी खराबी की वजह से कई लोगों की तबीयत भी काफी बिगड़ गई. इसके साथ ही अन्य कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा.

दरअसल, यह घटना 24 फरवरी को घटी, जब मुंबई से मॉरीशस के लिए जाने वाली फ्लाइट के इंजन में अचानक से गड़बड़ी आ गई. मॉरीशस की फ्लाइट की उड़ान से पहले यात्री अपने निर्धारित समय सुबह के 3 बजकर 45 मिनट पर सवार हो गए, यात्रियों के सवार होने के बाद से उन्हें फ्लाइट के इंजन में खराबी के बारे में पता चला. इंजन में हुई खराबी के बाद फ्लाइट में बैठे किसी भी यात्री को फ्लाइट से उतरने की परमिशन नहीं दी जा रही थी.

खराब हुई यात्रियों की तबीयत

फ्लाइट में खराबी होने की वजह से अंदर चलने वाले एयरकंडिशन के चलने में भी दिक्कत आ गई और वह भी पूरी तरह से बंद हो गई. सभी यात्री लगभग 5 घंटे से भी ज्यादा समय तक फ्लाइट के अंदर ही बैठे रह गए. इस दौरान फ्लाइट में सवार 78 साल के एक बुजुर्ग के साथ-साथ कई अन्य छोटे बच्चों को सासं की दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उनकी तबियत काफी खराब होने लगी. फ्लाइट में सवार एक यात्री ने बताया कि फ्लाइट में मौजूद 78 साल के एक बुजुर्ग की तबीयत काफी खराब हो गई थी. यात्री की पहचान बनुदत्त बूलाउकी नाम से की गई.

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *