माल में लगी भीषण आग में 11 लोगों की हुई माैत

माल में लगी भीषण आग में 11 लोगों की हुई माैत

 

कराची – पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। यहां शनिवार को राशिद मिन्हास रोड पर आरजे मॉल में आग लग गई जिससे 11 लोगों की मौत हो गई और 1 व्यक्ति घायल हुआ है। मॉल की बिल्डिंग में कई लोगों के फंसने की खबर है। जियो न्यूज के मुताबिक, घटना शनिवार सुबह की है। फायर ब्रिगेड ने करीब 50 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हुई है।

फायर ब्रिगेड की टीम ने 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया। कराची के मेयर मुर्तजा वहाब सिद्दीकी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आग लगने और कई लोगों की जान जाने की पुष्टि की है। इमारत से बचाए गए रऊफ हामिद ने स्थानीय मीडिया को बताया कि अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा, “जब आग लगी तो हमने एक सुरक्षित कमरे की ओर भागकर खुद को बचाया। धुआं इतना तीव्र था कि हमें समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *