माता नयना देवी जा रहा श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, दो लोगों की मौत 32 घायल
रोपड़ः रोपड़ के अंतर्गत आते भरतगढ़ में उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब माता नयना देवी माथा टेकने के लिए जा रहा एक श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलट गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 के करीब श्रद्धालु घाय हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी अनुसार शनिवार देर रात हरियाणा के टोहना के श्रद्धालु एक ट्रक में सवार होकर माता नयना देवी के माथा टेकने के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह रोपड़ के भरतगढ़ के पास पहुंचे तो ट्रक हादसे का शिकार हो गया, जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार 32 श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।








Leave a Reply