महिला पुलिस कर्मी की पिस्तौल से खुद को मारी गोली,जानें क्या थी वजह…

 महिला पुलिस कर्मी की पिस्तौल से खुद को मारी गोली,जानें क्या थी वजह…

लुधियाना में एक पुलिस कर्मी की महिला मित्र ने खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि गोली महिला ने पुलिस कर्मी की प्राइवेट पिस्तौल से मारी है। जिस पुलिसकर्मी की पिस्तौल से गोली लगी है, वह लुधियाना में किसी एडीसीपी की सुरक्षा में तैनात गनमैन है। पुलिसकर्मी की पहचान सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मचारी की दोस्ती घुमार मंडी के इलाके न्यू प्रेम नगर में पीजी में रहने वाली मनदीप कौर से थी। सूत्र बताते हैं कि कल महिला का जन्मदिन था। दोनों ने पहले जन्मदिन मनाया। इसके बाद वीरवार तडक़े जन्मदिन के उपहार को लेकर महिला और पुलिस कर्मचारी में कहासुनी हो गई। इस कहासुनी के बीच ने पुलिस कर्मी की पिस्तौल छीनकर महिला ने खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि जिस पिस्तौल से गोली चली है, वह प्राइवेट लाइसेंसी पिस्तौल है। घायल अवस्था में महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। महिला मनदीप की हालत गंभीर थी। उपचार चल ही रहा था कि उसने दम तोड़ दिया। मनदीप के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।शव को थाना डिविजन नंबर 8 की पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस कर्मचारी की मोबाइल डिटेल आदि खंगाली जा रही है। वही मरने वाली महिला की कॉल डिटेल भी देखी जा रही है। पहली नजर में पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *