महाशिवरात्रि को लेकर मचा बवाल; झारखंड में हिंसक झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने लगाई धारा 144…

महाशिवरात्रि को लेकर मचा बवाल; झारखंड में हिंसक झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने लगाई धारा 144…

पांकी : झारखंड के पलामू जिले के पांकी बाजार में महाशिवरात्रि पर तोरण द्वार लगाने को लेकर दो पक्षों के विवाद में जमकर पत्थरबाजी हुई जबकि इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं।

जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा और उपायुक्त ए दोड्डे घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस दौरान तीन से चार थानों की पुलिस को मौके पर तैनात कर दी गई है। इसके साथ ही पांकी में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

एसपी ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर तोरण द्वार बनाया जा रहा था तभी विवाद हो गया और पत्थरबाजी हुई।फिलहाल मामला शांत है। घटना के बाद पांकी बाजार क्षेत्र की सारी दुकान है बंद है। बाजार क्षेत्र में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है।

दो गुटों के बीच बुधवार की सुबह संघर्ष होने के बाद धारा 144 लागू कर दिया गया है। इस संघर्ष में आधे दर्जन लोग घायल हुए हैं । पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा ने बताया कि संघर्ष एक तोरण द्वार में हुई तोड़फोड़ के बाद शुरू हुई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *