भारत सरकार ने कसा शिकंजा: भारत रद करेगा खालिस्तानियों के OCI कार्ड, जानिए क्या होते हैं इसके फायदे-अधिकार

भारत सरकार ने कसा शिकंजा: भारत रद करेगा खालिस्तानियों के OCI कार्ड, जानिए क्या होते हैं इसके फायदे-अधिकार

 

OCI Cards: कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवाएं रद करने के बाद भारत अब खालिस्तानियों पर सख्त हो गया है. भारत अब कनाडा, UK और अमेरिका के खालिस्तानियों का OCI कार्ड रद होगा, जो विदेश में रहकर एंटी-इंडिया कैम्पेन चला रहे हैं. भारतीय संस्थानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. जानिए क्या होता है OCI कार्ड

कसा शिकंजा: भारत रद करेगा खालिस्तानियों के OCI कार्ड, जानिए क्या होते हैं इसके फायदे-अधिकार

भारत कनाडा में रहने वाले खालिस्‍तानियों के ओवरसीज़ सिटीज़न ऑफ़ इंडिया कार्ड रद करेगा.

भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाने के बाद कराना के पीएम जस्टिन ट्रूडो बैकफुट पर हैं. भारत जवाब कार्रवाई कर रहा है. इस मामले में भारत ने कई एक्शन लिए हैं. कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवाएं रद करने के बाद भारत अब खालिस्तानियों पर सख्त हो गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अब कनाडा, UK और अमेरिका के खालिस्तानियों का OCI कार्ड रद होगा, जो विदेश में रहकर एंटी-इंडिया कैम्पेन चला रहे हैं. भारतीय संस्थानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

जानिए क्या होता है OCI कार्ड, कब और कैसे इसे शुरू किया गया, कार्ड होल्डर को कौन-कौन से अधिकार मिलते हैं और भारत में उन पर कौन सी पाबंदियां लागू होती हैं.

क्या है OCI कार्ड?

OCI का मतलब है, ओवरसीज़ सिटीजन ऑफ इंडिया. यह कार्ड भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों को भारत में अनिश्चितकाल के लिए रहने और यहां काम करने की अनुमति देता है. आसान भाषा में समझें तो विदेश में बसकर वहां की नागरिकता ले चुके भारतीय लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनिया के कई देशों में ऐसी दोहरी नागरिकता लेने के नियम हैं.

कब और कैसे शुरू हुआ यह कार्ड?

भारतीय नागरिकता क़ानून कहता है कि अगर कोई इंसान दूसरे देश की नागरिकता ले लेता है तो उसे भारतीय नागरिकता छोड़नी होगी. तब कई हजारों लोग ऐसे थे जो दूसरे देश की नागरिकता ले चुके थे, लेकिन भारत से जुड़ाव बना हुआ था. ऐसे में इन्हें भारत आने के बाद बार-बार वीजा के लिए आवेदन करना पड़ता था.

भारतीय मूल के लोगों की इस समस्या को हल करने के लिए भारत सरकार ने 2003 में PIO कार्ड की शुरुआत की, जिसका मतलब था पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजिन. इसे 10 साल के लिए जारी किया जाता था, लेकिन 2006 में प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर भारत सरकार ने ऐसे लोगों को OCI कार्ड देने की घोषणा की. इसके बावजूद दोनों कार्ड चलन में रहे, लेकिन 2015 में पीआईओ कार्ड को खत्म करके OCI कार्ड को बरकरार रखा गया.

कौन पा सकता है OCIकार्ड?

यह कार्ड उन लोगों को जारी होगा जो भारत के नागरिक रह चुके हैं या उनके माता-पिता भारतीय नागरिक रहे हों. कार्ड जारी करने के बाद भारत उस कार्ड होल्डर को यहां जीवनभर काम करने और हर तरह के आर्थिक लेन-देन करने की परमिशन देता है. यही वजह है कि यह कार्ड लाइफटाइम वैलिड रहता है. कार्डधारक को भारत आने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती.

कार्ड धारक क्या कर सकते हैं, क्या नहीं?

OCI कार्डधारक को लेकर कुछ खास निर्देश जारी किए गए हैं. आम भारतीयों की तरह उनके पास कई अधिकार होते हैं, लेकिन कुछ काम करने की मनाही होती है. जैसे- वो चुनाव नहीं लड़ सकते. भारत में वोटिंग नहीं कर सकते. संवैधानिक पद पर काम या सरकारी नौकरी नहीं कर सकते. खेती योग्य जमीन नहीं खरीद सकते.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *