बड़ा हादसा;जानें किस जगह  खाई में गिरी बस- हादसे में 39 लोगों की हुई मौत…

बड़ा हादसा;जानें किस जगह  खाई में गिरी बस- हादसे में 39 लोगों की हुई मौत…

 

 

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के बलूचिस्तान से इस समय एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के लासबेला जिले के बेला इलाके में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य जारी है।

पाकिस्तानी मीडिया से लासबेला के सहायक आयुक्त हमजा अंजुम ने घटना की पुष्टि की और बताया कि करीब 48 यात्रियों को लेकर बस क्वेटा से कराची जा रही थी। तेज गति के कारण लासबेला के पास यू-टर्न लेते समय बस कोच पुल के खंभे से जा टकराई। बस बाद में खाई में गिर गई और फिर उसमें आग लग गई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना तब हुई जब बस गति में थी और ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गई। बस के खाई में गिरने के बाद उसमें आग भी लग गई। प्रारंभिक रिपोर्टों में दावा किया गया है कि कम से कम 48 यात्री बस में सवार थे, बचाव अभियान जारी है और घायलों को बाहर निकाला जा रहा है। घायल लोगों को लासबेला के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटनास्थल पर दमकल, बचावकर्मी और सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *