ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर एयरपोर्ट पर रोके गए यूके के सांसद, लगातार 2 घंटे तक हुई पूछताछ

You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर एयरपोर्ट पर रोके गए यूके के सांसद, लगातार 2 घंटे तक हुई पूछताछ

Breaking News: UK MP stopped at Amritsar airport, interrogated continuously for 2 hours

ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर एयरपोर्ट पर रोके गए यूके के सांसद, लगातार 2 घंटे तक हुई पूछताछ

अमृतसरः जिले के अंतर्गत आते श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वीरवार को बड़ी खबर सामने आ रही है,  जिसके तहत यूके से आए सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी को अमृतसर के एयरपोर्ट पर रोक दिया गया है। जहां उनसे लगातार 2 घंटे तक पूछताछ की गई। वहीं इस मामले में इमीग्रेशन अधिकारियों का कहना है कि सांसद के डाक्यूमेंट में कोई कमी के कारण उन्हें रोका गया है। बता दें कि सांसद तनमनजीत सिंह एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-118 बर्मिंघम से अमृतसर पहुंचे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को अमृतसर पहुंचे तनमनजीत सिंह ढेसी के पास पर्याप्त डॉक्यूमेंट नहीं थे। उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया कार्ड नहीं था। जिसके बाद उन्हें अमृतसर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। इस दौरान उनसे पूछताछ की गई और उन्होंने जानकारी दी कि वह में सांसद हैं। इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें डॉक्यूमेंट्स पूरे करने के लिए कहा। तकरीबन दो घंटे के अंतराल के बाद उन्होंने अपने डॉक्यूमेंट पूरे कर लिए और उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने दिया गया।

जिक्रयोग्य है कि सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ब्रिटिश लेबर पार्टी की तरफ से संबंधित हैं। सलोग हलके से 8 जून 2017 से यूके में सांसद चुने जा रहे हैं। ढेसी यूके सांसद में पहले पगड़ी धारी सिख थे। तब से लेकर अभी तक यूके में सिखों के मुद्दों को उठाते आए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *