बैकफुट पर योगी सरकार, देनी पड़ी राहत; शिक्षकों के डिजिटल अटेंडेंस पर दो महीने की रोक लगाई..

 बैकफुट पर योगी सरकार, देनी पड़ी राहत; शिक्षकों के डिजिटल अटेंडेंस पर दो महीने की रोक लगाई..

 

उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए मंगलवार का दिन राहत लेकर आया. यहां के सरकारी शिक्षकों को अब डिजिटल अटेंडेंस नहीं लगानी होगी. सरकार ने 2 महीने के लिए इसे स्थगित कर दिया है. वहीं, लखनऊ के पंतनगर में घरों पर बुलडोजर भी नहीं चलेगा. योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित परिवार से मंगलवार को मुलाकात भी की.

न चलेगा बुलडोजर, न लगानी होगी डिजिटल अटेंडेंस.... बैकफुट पर योगी सरकार, देनी पड़ी राहत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश के सरकारी शिक्षकों और राजधानी लखनऊ के निवासियों के लिए मंगलवार का दिन राहत लेकर आया. एक ओर जहां शिक्षकों के डिजिटल अटेंडेंस पर दो महीने की रोक लग गई तो लखनऊ के पंतनगर में बुलडोजर के पहिए थम गए. ये रोक अदालत ने नहीं, योगी सरकार ने खुद लगाई है. यानी 24 घंटे के अंदर सरकार ने यूपी के लोगों को दो बड़ी राहत दी है. हालांकि ये राहत लोगों को ऐसे ही नहीं मिली है, इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी. गुहार लगानी पड़ी. ये लोगों का दबाव ही था जिसकी वजह से सरकार बैकफुट पर आना पड़ा.

डिजिटल अटेंडेंस दो महीने के लिए स्थगित

प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने मंगलवार को डिजिटल अटेंडेंस को दो महीने के लिए स्थगित कर दिया है. इस दौरान एक समिति का गठन किया जाएगा जो शिक्षकों के मुद्दों को समझेगा. सरकार ने ये कदम शिक्षकों के भारी विरोध के बाद उठाया है. शिक्षक योगी सरकार के डिजिटिल एटेंडेंस के फैसले का शुरू से विरोध कर रहे थे.

शिक्षकों ने कहा, उनको ऑनलाइन हाजिरी लगाने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है. उनका कहना है कि स्कूलों में नेटवर्क नहीं है. रास्ते सही नहीं है. इन सब की समस्याओं को दूर किया जाए, उसके बाद हम ऑनलाइन हाजिरी देने को तैयार हैं. भारी विरोध के बाद सरकार ने शिक्षकों को कुछ छूट दी थी, लेकिन अब उसने अपने फैसले को फिलहाल 2 महीने के लिए स्थगित कर दिया है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *