बेखौफ लुटेरों ने मचाया आतंक; दिनदहाड़े Bank पर बोला धावा,मात्र दो मिनटों में लाखों रूपए लूटकर हुए फरार
ऐसा ही एक मामला मंगलवार दोपहर खन्ना के आधीन आते Punjab and Sindh Bank से सामने आया है यहां Motorcycle सवार तीन लुटेरो ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचन मिलते ही मौके पर पहुंची Police ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर Motorcycle पर सवार तीन हथियार बंद लुटेरे बैंक के बाहर आकर रुकते हैं। इसके बाद उन्होंने हथियार की नोक पर बैंक के स्टाफ को बंधक बना लिया और Bank से करीब 15 लाख रुपये लूट मौके से फरार हो गए। इतना ही जाते समय लुटेरों ने gunman से बंदूक छीन कर फायर करने शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि उक्त लुटेरे जाते समय बंदूक वहीं फैंक गए।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। फिलहाल, मौके पर पहुंची Police ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।








Leave a Reply